फसल बर्बाद होने से बढ़ी चिंता
खैरागढ़| मुढ़ीपारअंचल में सैकड़ों एकड़ में बोए सोयाबीन फसल बरबाद होने से क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। किसानों ने बताया कि अच्छी उपज का सपना लेकर सहकारी समिति से पीएस 1042 प्रति क्विंटल 7615 रुपए की दर से खरीदी थी लेकिन सोयाबीन की फसल में फूल लगते ही पौधा अपने आप सूख रहा है। मुढ़ीपार सहित कोपेनवागांव, सनडोंगरी, परसाही, दैहान, भण्डारपुर, परसबोड़, गुमानपुर, खपरी, गर्रापार, टिंगामाली, टेकापार, मुड़पार, चांदगढ़ी, नवागांव आदि कृषक धनुष सिन्हा, मधुसूदन साहू, धनुक साहू, केशव साहू, जैनेंद्र साहू सहित अन्य किसानों ने शासन से मुआवजे की मांग की है।