पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुढ़ीपार का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधेरे में

मुढ़ीपार का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधेरे में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाकके सबसे बड़े ग्राम मुढ़ीपार के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीते एक माह से बिजली के अभाव में अंधेरे में डूबा हुआ है। जानकारी अनुसार स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के बाद से एक भी बार बिजली बिल नहीं पटाया गया है, जिसके कारण बिजली कंपनी ने लाइन काट दी है।

केंद्र में बिजली नहीं होने से कीमती महंगी दवाइयां जिसे फ्रीज में रखना होता है, वो खराब हो रहा है। लाइन नहीं होने के कारण फ्रीज में रखने वाली दवाइयों को खैरागढ़ से रोज कर्मचारी लाना ले जाना कर रहे है। मुढ़ीपार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन मुढ़ीपार सहित क्षेत्र के लगभग दर्जनभर के ग्रामीण इलाज करवाने यहां आते हैं। यहां दिन में 50 से 60 मरीज आते हैंं।

दर्जनभर गांव प्रभावित

मुढ़ीपारस्थित स्वास्थ्य केन्द्र में क्षेत्र के दर्जनभर गांव के मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिसमें टिंगामाली, टेकापार, मुड़पार, कुसुमकुआं, सनडोंगरी, कोपेनवागांव, दैहान, परसाही, गुमानपुर, सल्गापाट, खपरी सिरदार, मुकुंदी खपरी, खम्हारडीह सहित अन्य गांव आते हैं, जहां की ग्रामीण आबादी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को तरस रहे हैं।