पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगठन में रहकर ही व्यापारी अपने हितों की रक्षा कर सकते हैं: पारख

संगठन में रहकर ही व्यापारी अपने हितों की रक्षा कर सकते हैं: पारख

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारिक हित को लेकर संगठन में रहकर ही व्यापारी अपने हितों की रक्षा कर सकता है, वहीं समय के साथ चलना भी जरूरी है। व्यापारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने कही। शपथ का महत्व बताते हुए अपील की कि महज शपथ लेने तक वो सीमित ना रहे। विधायक गिरवर जंघेल ने कहा कि आज क्षेत्र में व्यापार पीछे हो गया है लेकिन व्यापारी निराश नहीं है ये खुशी की बात है। जनपद अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि पहले की अपेक्षा आज क्षेत्र मे व्यापारियों पर अधिकारियो का दबाव कम है, आन लाईन व्यापार को बड़ी समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के चलते एक समय इसका भी निराकरण हो जाएगा। नपा विधायक प्रतिनिधि गुलाब चोपड़ा, संघ अध्यक्ष घेवरचंद कोठारी उपाध्यक्ष नासिर मेमन ने व्यापारी हित को लेकर काम करने का भरोसा दिया।

चेंबर आफ कामर्स के जिला अध्यक्ष विनोद लड्ढा ने बताया कि यहां का व्यापारी संघ ही चेंबर आफ कामर्स का आजीवन सदस्य है।

खैरागढ़| व्यापारी संघ के नए पदाधिकारियों को खूबचंद पारख ने दिलाई शपथ।

खबरें और भी हैं...