समारोह में कॉलेज को दिए खेल मैदान के लिए पांच लाख रुपए
खैरागढ़| रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय कालेज का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह विधायक गिरवर जंघेल के मुख्य आतिथ्य मे रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि विधायक श्री जंघेल ने अनुशासित रहकर अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में परिस्थिति कितनी भी कठिन हो हमें डटकर उसका मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कालेज चारदीवारी के लिए अपनी निधि से खेल मैदान के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। वहीं स्टाफ के लिए हाल और अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भरोसा दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में जनपद अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ने, सचिन सिंह बघेल ने शासन के कौशल उन्नयन स्कीम की जानकारी दी। नपा अध्यक्ष मीरा चोपड़ा ने कालेज के विकास को लेकर हरसंभव सहयोग देने का वादा किया। प्राचार्य आईआर सोनवानी ने सालाना गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ प्रभारी जेके वैष्णव ने किया।
खैरागढ़| रानी रश्मिदेवी शासकीय कॉलेज में प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं।