बेहतर भविष्य के लिए नशामुक्त होना जरुरी
खैरागढ़| बघमर्रा में सतनाम व पटेल भवन का लोकार्पण, पानी टंकी और सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन सहित पटेल समाज का शाकंभरी जयंती कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस पर उन्होंने पटेल समाज के बेहतर भविष्य को लेकर शिक्षा और नशामुक्ति के मामले में जागरुक होने कहा। पीएम व सीएम की सोच अनुरूप गांव को खुले से शौच मुक्ति के लिए कदम बढ़ाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष विकेश गुप्ता, वीरेंद्र जैन ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने कहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार जोशी, जनपद सदस्य गणेश वर्मा, महेंद्र निषाद, भरत वर्मा, सरपंच सुनीता वर्मा, उपसरपंच अनूप लाल वर्मा, शिवकुमार वर्मा, गिरवर पटेल, हेमचंद वर्मा, जगदीश पटेल सहित बड़ी संख्या मे ग्रामवासी व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अतिथियों ने 9500 लीटर क्षमता वाले पानी टंकी और सीसी रोड कुल लागत 33 लाख 28 हजार का भूमिपूजन किया। वहीं सतनाम और पटेल भवन कुल लागत 7 लाख 5 हजार का लोकार्पण किया। कांजी हाऊस व बघमर्रा से राहुद सड़क निर्माण की मांग की।