पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों को आज देंगे एल्बेंडाजोल खुराक

छात्रों को आज देंगे एल्बेंडाजोल खुराक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरागढ़| ब्लाक में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनेगा, जिसे लेकर कार्यक्रम अधिकारी ने गोली के अनिवार्य उपयोग की सलाह दी। इससे पहले सांस्कृतिक भवन में कृमि मुक्त दिवस को लेकर शिक्षकों को एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया। बीपीएम सतंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि ब्लाक के सभी शासकीय स्कूलों में बुधवार 10 को पहली से बारहवीं तक पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षकों और आंगनबाड़ी केंद्रों व शाला त्यागी बच्चों को कार्यकर्ता के माध्यम से कृमिनाशक गोली एल्बेंडाजोल की एक खुराक दी जाएगी। इसके अलावा अनुपस्थित बच्चों को 15 फरवरी को मापअप दिवस पर गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर स्कूलों में दर्ज संख्या अनुसार गोली, बैनर व रिपोर्टिंग प्रपत्र 261 शिक्षकों को वितरित किया गया है। इस अवसर पर एबीईओ पीएम महिमा, संगीता देवांगन, संजय वियलकर, सतीश मिश्रा, पीडी जोशी, संतोष बर्वे, राजेंद्र मरकाम, खेमराज साहू, राजूराम भूआर्य व संख्या मंे शिक्षक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...