- Hindi News
- डोंगरगढ़ में हो रहा है चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन
डोंगरगढ़ में हो रहा है चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन
पालिका अमले ने अब तक कार्रवाई नहीं की।
भास्करन्यूज | डोंगरगढ़
राज्यमें चुनाव आयोग द्वारा नरीय निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही धर्मनगरी डोंगरगढ में भी चुनाव का रंग पूरे आसमान पर दिखाई दे रहा है और चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव आने वाली 29 31 दिसंबर की घोषणा की है। लेकिन आचार संहिता का असर यहां कम ही दिखाई दे रहा है और वार्डांे में खुले तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन देखा जा रहा है।
शहर के वार्ड नं. 5 6 में खुुलेआम राजनीतिक पार्टी के बैनर पोस्टर दीवार लेखन आज भी मौजूद हैं। और उन्हें हटाने संहिता के चलते आज तक विभागीय अधिकारियों ने समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की और खुलेआम पोस्टर दीवार लेखन चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई आदर्श आचार संहिता का उंल्लघन करते नजर रहे हैं।
इन स्थानों पर लगेग हैं पोस्टर
शहरमुआयना के दौरान वार्ड नं. 5 में खैरागढ़ मुख्य मार्ग आंगनबाड़ी केन्द्र के सामने दीवार लेखन, इंदिरा नगर करबला गली शारदा मंदिर के सामने में पोस्टर, वही वार्ड नं. 6 में दुर्गा पंडाल के बगल गली में रेलवे कांग्रेस यूनियन के बड़े-बड़े पोस्टर देखने को मिले। आचार संहिता लगने के बाद भी इन पोस्टरों दीवार लेखन सवाल खड़े हो रहे हैं।
चल रहा है अभियान
^शारदामंदिर, करबला रेलवे स्टेशन के समीप से संपत्ति विरूपण संबंधी कार्रवाई की गई है। पालिका की ओर से अचरितधन चोखान्द्रे के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। सुदेशसिंह, सीएमओनपा डोंगरगढ़
भेजी गई है टीमें
^मैनेंनगर पालिका तथा नायब तहसीलदार की दो टीमें बनाकर नगर में भेजी थी। जिन्होंने तीन-चार स्थानों पर उक्त कार्रवाई की है। सीएलमारकंडे, एसडीएमडोंगरगढ़
अभी भी इस तरह यूनियन के बोर्ड लगाकर छोड़ दिए गए हैं।