पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंडारपुर मुढ़ीपार के खिलाड़ी रहे अव्वल

भंडारपुर मुढ़ीपार के खिलाड़ी रहे अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शग्राम मुढ़ीपार में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में संकुल के अंतर्गत सभी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

इसमें कबड्डी खो-खो में भंडारपुर स्कूल के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे तथा मुढ़ीपार द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार दौड़ में मुढ़ीपार स्कूल प्रथम भंडारपुर स्कूल के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत खैरागढ़ के अध्यक्ष टिलेश्वर साहू, अध्यक्षता एबीईओ पीएल महिमा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य कांतीदेवी साहू, सरपंच नरोत्तम सिन्हा, गौतमचंद जैन, खुमान देशलहरे, शाला विकास समिति के अध्यक्ष संतोष सिन्हा, मोहन साहू, जैनेन्द्र साहू सहित अन्य अतिथि मंचस्थ थे। खेल के समापन समारोह को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि जप अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि ऐसी स्पर्धाएं आयोजित होते रहने चाहिए।

खेल प्रतियोगिता के समापन पर मिडिल स्कूल मुढ़ीपार के एचएम डीआर निर्मलकर प्राइमरी परसाही के खम्मन लाल को विदाई दी गई।