सलोनी में सीनियर छात्रों को दी विदाई
खैरागढ़| रश्मि देवी हाई स्कूल सलोनी में जूनियर ने सीनियरों को विदाई दी। जनपद सदस्य पूर्णिमा डड़सेना, सरपंच दशरथ बघेल, उपसरपंच खेमराज जैन, हरि डड़सेना के आतिथ्य मे 11वी कक्षा के बच्चों ने बारहवीं कक्षा मे अध्ययनरत छात्रों को परीक्षा की तैयारी और बेहतर परिणाम लाने की आकांक्षा के साथ विदाई दी। प्राचार्य नरोत्तम वर्मा ने आगामी सत्र से संस्था मे विज्ञान संकाय की शुरूआत होने की जानकारी दी। इस अवसर पर बेदूराम वर्मा, लीलेंद्र वर्मा, साधना सिंह, भोजराम वर्मा, खेमराज नागवंशी सहित बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएॅ व ग्रामवासी शामिल हुए।