स्कूली बच्चों ने मनाया बसंतोत्सव
खैरागढ़| दिलीपपुर हाईस्कूल में बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती की आराधना के साथ बच्चों ने गीत और भजन गाया। प्रभारी प्राचार्य टीडी बंजारे ने उत्सव को लेकर जानकारी दी, शिक्षक राधेश्याम जंघेल ने इस उत्सव की महत्ता बताई। दूसरे दिन प्राथमिक, माध्यमिक और हाईस्कूल के तत्वावधान में मातृ-पितृ दिवस मे बच्चों ने अपने माता पिता की विधिवत पूजा कर आशीर्वाद लिया। शिक्षक राधेश्याम जंघेल ने भगवान राम और भक्त श्रवण कुमार सहित भगवान गणेश के चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रोहिणी सिंह राजपूत, योगेंद्रनाथ कर्महे, रोहिणी देवांगन मौजूद रहे।