छात्रों को अधिनियम की दी जानकारी
खैरागढ़| रानी रश्मि देवी सिंह कालेज में यूजीसी के निर्देश पर बाल संरक्षण अधिकार अधिनियम को लेकर प्राचार्य आईआर सोनवानी की अध्यक्षता में चर्चा हुई।
प्राचार्य सोनवानी ने बताया कि बाल संरक्षण को लेकर देश में लागू नियमों के क्रियान्वयन की दिशा में सामाजिक जागरूकता लाकर उनके सर्वांगीण विकास और भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है। प्रो.जितेंद्र साखरे ने बच्चों को लेकर आचार विचार और व्यवहारिक बदलाव पर बल दिया। प्रो.जीएस भाटिया ने बाल विवाह के दुष्परिणाम से अवगत कराया, सीमारानी प्रधान ने किशोर न्याय को लेकर जानकारी दी। छात्रसंघ प्रभारी जेके वैष्णव ने बाल सरंक्षण अधिनियम को लेकर जारी कार्यक्रम निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा, किशोर न्याय, बाल विवाह निषेध अधिनियम और शिक्षा के अधिकार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के भाषण स्पर्धा मे मोहित जोशी, यामिनी धीवर, ईश्वर वर्मा को पहले से तीसरा स्थान मिला, स्टूडेंट होमन साहू, गीता सिंह, पूरब पटेल, लता टंडन, छात्रसंघ अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव ने बाल संरक्षण को लेकर विचार रखा।