पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को दिया गया जागरुकता का संदेश

लोगों को दिया गया जागरुकता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय द्वारा ब्लाक के ग्राम कुलीकसा में स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ और जनधन योजना की व्यापक जागरूकता के लिए दो दिनी आउटरीच कार्यक्रम किया गया।

क्षेत्रीय प्रचार की दुर्ग एंव बालाघाट इकाई ने गांव में योजनाओं की जानकारी देते हुए सबसे पहले स्कूली बच्चों की रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने बैनर और नारों से लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में परिचर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसमें कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा ने ग्रामवासियों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जानकारी के आधार पर ग्रामीणों से संबंधित विषय पर प्रश्र पूछे गए और सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर से चलचित्र का प्रदर्शन कर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही खुले में शौच नहीं करने और शौचालय का निर्माण उपयोग की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर सरपंच अंजोर सिंह धुर्वे, मनोहर वर्मा, शिक्षक, पंचायतकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद थे।