पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में ट्रेनर आए छात्रों ने रुचि ली

कैंप में ट्रेनर आए छात्रों ने रुचि ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना प्लानिंग काम

खैरागढ़ ब्लॉक के आदर्श ग्राम मुढ़ीपार के मिडिल स्कूल में शनिवार को संकुल स्तरीय एक दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में एक भी प्रशिक्षक नहीं आए, जिसके कारण शिविर में अव्यवस्था की रही।

बीईओ ओपी टंडन के निर्देशानुसार मिडिल स्कूल विक्रमपुर के प्रधान पाठक रविन्द्र अग्रवाल, ढोलियाकन्हार के एचएम जेपी तिवारी को आना था। प्रशिक्षकों के शिविर में नहीं पहुंचने पर विकासखंड स्तर पर आनन-फानन में एचएम डीआर साहू को प्रशिक्षण हेतु आदेशित किया गया। तब शिवर शुरू हुआ।

इस एक दिवसीय शिविर में छात्र-छात्राओं ने भी रुचि नहीं दिखाई। मुढ़ीपार स्कूल के ही बच्चे शामिल हुए। जबकि यह शिविर संकुल स्तरीय था, जिसमें मुढ़ीपार के अंतर्गत सभी स्कूल के बच्चों को शामिल होना था। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य एमआर ठाकुर, वीएस बैस, बीडी जोशी, आरडी बंजारे, कृष्णकुमार वर्मा, आरके वर्मा, एलडी सेन, हरेराम वर्मा, दीपक वर्मा, सतीश गढ़वाल, पूनम चौरे, शिवानी थापा, दामिनी सिंह आदि मौजूद थे।