यादवों का होगा परिचय सम्मेलन
खैरागढ़. तहसीलयादव महासभा के तत्वावधान में राज्य स्तरीय यादव युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। साथ ही फूलबासन बाई यादव जस सम्राट दुकालू यादव का सम्मान होगा। सम्मेलन का प्रथम सत्र सांसद अभिषेक सिंह के मुख्य आतिथ्य, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव की अध्यक्षता और पूर्व विधायक कोमल जंघेल नपा अध्यक्ष विक्रांत सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में और द्वितीय सत्र पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के मुख्य आतिथ्य, विधायक गिरवर जंघेल की अध्यक्षता और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अलालीराम यादव के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। तहसील यादव महासभा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय सर्व यादव (कोसरिया, झेरिया, ठेठवार) युवक-युवती परिचय सम्मेलन, आदर्श विवाह, राऊत नाच प्रतियोगिता सांस्कृतिक भवन में होगी।