मक्का मदीना में अमन चैन की दुआ
खैरागढ़| उमरा के लिए मक्का मदीना की पाक सरजमी गए हजरात तुरकारी पारा निवासी जमात के पूर्व कोषाध्यक्ष और तहसील विभाग मेेें आरआई रह चुके मो. इदरीश खान,प|ी हलीमा खातून व अलीमुन निशा का स्वागत हुआ। मक्का मदीना की पाक सरजमी पर उमरा करने गए लोगों ने मक्का मदीना शरीफ में इबादत व जियारत मुकम्मल की और वतन में अमन चैन की दुआ मांगी। इस अवसर अरशद हुसैन, जाकिर हुसैन, नसरीन नियाजी, हफीज खान, सैय्यद अलताफ अली, नौशाद खान, जुनैद खान, मैनुद्दीन, तरिक अमान, याहिया नियाजी, इरशाद खान, अबरार खान, इमरान खान, नगमा नियाजी उपस्थित थे।