चिचका में एक मार्च से रामकथा
खैरागढ़|मानस कोकिला साध्वी रिचा मिश्रा 1 मार्च से चिचका में पांच दिवसीय रामकथा की शुरुआत करेगी। आस्था और संस्कार चैनल में लगातार रामकथा लगातार प्रसारित होती है। मंदिर सेवा समिति पांडादाह का गठन किया गया है। अध्यक्ष कुशल साहू, उपाध्यक्ष शत्रुहन धनकर, कोषाध्यक्ष गौतम साहू, सरंक्षक महावीर साहू, चंद्रिका डाकरे, भरतविजय सिंह, देवी सिंह मेश्राम और स्वरूप जैन सहित रामाधार, मनोज, नरेश, अगनू, रघुनंद, मनहरण साहू, प्रीयूश सिंह, लाला रजक,शिवकुमार, कन्हैया, ठाकुरराम,गजराज, पंचराम व बलदाऊ को कार्यकारिणी हैं।