पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम कलम बंद हड़ताल पर रहे पंचायत सचिव कामकाज पर पड़ा असर

काम-कलम बंद हड़ताल पर रहे पंचायत सचिव कामकाज पर पड़ा असर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोवित्तीय और तीन गैर वित्तीय मांगों को लेकर प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आव्हान पर ब्लाक के पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे। काम बंद, कलम बंद ताला बंद हड़ताल को लेकर ब्लाक अध्यक्ष खुमान यादव, उपाध्यक्ष खिलेश वर्मा सचिव भागवत साहू ने बताया कि उनका वेतन भुगतान निजी खाते में प्रदान करने वेतन विसंगति को दूर कर स्पष्ट आदेश जारी करने, रिक्त पदों पर करा रोपण एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी के पद मे सौ फीसदी पदोन्नति आदेश जारी करने और पंचायत विभाग मे चतुर्थ श्रेणी के पद स्वीकृत कर अनुकंपा पांच लाख की मुआवजा राशि देने की गैर वित्तीय मांगों के अलावा 1995 से 2004 के नियुक्ति वाले सचिवों को 9300 से 34800 का वेतनमान और ग्रेड वेतन बैंड के साथ पूर्ण पेंशन लाभ 2004 के बाद नियुक्त सचिवों को 5200 से 20200 का वेतनमान और 2400 ग्रेड वेतन बैंड की वित्तीय मांग शामिल है।

उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में रैली के माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों से राज्य सरकार को अवगत करा दिया था लेकिन आज पर्यंत तक कोई नतीजा नहीं निकलने के कारण उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। एसडीएम आफिस के सामने हड़ताल के पहले दिन संघ पदाधिकारियों सहित गैंदकुमार वर्मा, दुलार कोसरे, मिलाप वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, नंदकुमार साहू, नूतन सहित बड़ी संख्या में पंचायत सचिव राज्य सरकार से लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर काबिज है।