कुम्ही से टेड़गी मिट्टी सड़क का भूमिपूजन
खैरागढ़| कुम्ही में टेड़गी धरसा मिट्टी रोड का भूमिपूजन पूर्व जिपं सभापति लिमेश्वरी साहू व भाजपा नेता हेमू दास साहू ने किया। विधिवत रूप पूजा अर्चना बाद श्रीमती साहू ने 6 लाख 25 हजार की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सरपंच प्रेमा बाई साहू, सरपंच प्रतिनिधि रमेशर साहू, पंचायत सचिव भागवत साहू, उपसरपंच मीना साहू, मनीराम, ठाकुरराम, शोहदरा बाई, ऊषा बाई, कमलेश्वरी, मटुक ङ्क्षसह, निर्मल दास व नीलंकठ सायतोड़े सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।