छात्राओं ने एसिड अटैक का किया मंचन
खैरागढ़| पूर्व शिक्षक शिक्षिकाओं के आतिथ्य में कन्या हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। प्राचार्य डॉ.साधना अग्रवाल ने सालाना शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। अतिथि सुश्री दशेश्वरी सिंह, भरत श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन व समय का विशेष महत्व है इसलिए समय के साथ अनुशासित रहकर निश्चित लक्ष्य को प्राप्त करने शुभकामना दी। इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बाद छात्रा उज्जवला टंडन व साथियों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। वही अतिथियों ने क्षेत्र में कक्षा 12 बोर्ड में सबसे ज्यादा अंक अर्जित करने वाली छात्रा दीक्षा वर्मा और 10 की कल्पना निषाद को सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव मे संस्था की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ी, मराठी, बंगाली के अलावा बस्तरिहा, करमा लोक नृत्यों, गीत सहित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान व एसिड अटैक का दर्द नाटक के माध्यम से पेश किया, कार्यक्रम का संचालन केसी केहरी, कुणाल टंडन व अखिलेश श्रीवास्तव व आभार प्रदर्शन तारा सिंह ने किया।