पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम पेंड्रीकला में हिंदी साहित्य सम्मेलन आज

ग्राम पेंड्रीकला में हिंदी साहित्य सम्मेलन आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गीत यामिनी का पहली बार गांव में हो रही प्रस्तुति
वरिष्ठ गीतकार डॉ.जीवन यदु ने बताया कि पहले गीत यामिनी का आयोजन शहरी आबादी के बीच बंद भवन में होता रहा है लेकिन यह अब पहली बार इसकी प्रस्तुति ग्रामीण परिवेश के बीच खुले मंच में होगी। उन्होंने बताया कि गीत यामिनी जैसे आयोजन मे राजनीतिज्ञों को मंच नहीं दिया जा सकता यह खालिस रूप से आम लोगों का आयोजन है जो जीवन को सही दिशा देने का काम करती है। इस अवसर पर अनुराग तुरे, यतेन्द्रजीत सिंह, जीतेन्द्र यादव, किशोर सोनी, विप्लव साहू, संकल्प यदु, सुविमल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

भास्कर न्यूज|खैरागढ़

हिंदी साहित्य सम्मेलन की पहल पर 12 फरवरी को पेंड्रीकला में गीत यामिनी होगा। पाठक मंच खैरागढ़ एवं पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयास से प्रदेश स्तर पर होने वाला यह आयोजन पहली बार ग्रामीण जनजीवन के बीच होगा। पाठक मंच के संयोजक डॉ.प्रशांत झा ने बताया कि भारत-कोकिला सरोजनी नायडू की जयंती अवसर पर आयोजित गीत यामिनी में प्रदेश के ख्याति प्राप्त गीतकारों का गीत-पाठ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.डॉ.मांडवी सिंह की अध्यक्षता और हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ललित सुरजन की उपस्थिति में होगा।

पहली दफा बंद कमरे से बाहर: गीत यामिनी मे आमंत्रित गीतकार रवि श्रीवास्तव भिलाई संचालन करेंगे, वही डॉ.अजय पाठक बिलासपुर, भैया नागवंशी जांजगीर, मीर अली मीर सारागांव पलारी, डॉ.जीवन यदु खैरागढ़, विनयशरण सिंह खैरागढ़ व श्रीमती संतोष झाँझी भिलाई गीतों की प्रस्तुति देंगे। ग्रामीण परिवेश मे आयोजन को लेकर डॉ.झा ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को साहित्य की मुख्य धारा से जोड़कर उनकी प्रतिभा का समुचित विकास करना है। डॉ.गोरेलाल चंदेल ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम कोरबा में था लेकिन ग्राम स्तर पर मूर्त रूप देने के उद्देश्य से पेन्ड्रीकला का अंतिम रूप दिया गया।

खबरें और भी हैं...