डा. राजन को मिलेगा शिक्षादूत सम्मान
खैरागढ़| इंदिरा कला संगीत विवि के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.राजन यादव 13 फरवरी को कुंडा के पेंड्रीकला में संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी को शिक्षादूत से सम्मानित करेंगे। स्कूली जीवन से ही डॉ.यादव सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में सद्भावना का संदेश दे रहे हैं। सर्वोदयी नेता वी सुब्बाराव द्वारा आयोजित देश के विभिन्न प्रांतों में सद्भावन रेल यात्रा व शांति शिविरों में भागीदारी निभा चुके डॉ. यादव अठारह भाषा में भारत वंदना और नौ धर्मों की प्रार्थना के माध्यम से सामाजिक समरसता को लेकर भी उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। गुजरात में बीस युवाओं की टोली के साथ रहकर भूकंप पीडितों की सेवा को लेकर उन्हें बिलासपुर के अनेक संगठनों ने सम्मानित किया है। रामचरित मानस के प्रगतिशील व्याख्याकार डॉ.राजन यादव राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रदेश के साहित्य, लोक साहित्य और संस्कृति को प्रभावी ढंग से उदाहरण सहित प्रस्तुत करने में दक्ष हैं।