किसानों को जैविक खेती अपनाने की दी सलाह
खैरागढ़| जैविक खेती अभियान को बढ़ावा देने जालबांधा में सहकारिता किसान सम्मेलन हुआ। किसान समृद्धि सहकारी समिति द्वारा आयोजित सम्मेलन में पूर्व संचालक आरपी व्यास ने विभिन्न रसायनों के प्रयोग से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। राजीव अग्रवाल और शिरोज साहू ने सहकारिता के बारे में बताया और ज्यादा से ज्यादा जैविक तरीके से खेती करने कहा।