पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंडेक्टर और हेल्पर ने की थी मोबाइल से भरे पार्सल की चोरी

कंडेक्टर और हेल्पर ने की थी मोबाइल से भरे पार्सल की चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीबस में बिलासपुर से ट्रांसपोर्टनगर स्थित सागर कम्युनिकेशन के लिए भेजे गए विडियोकॉन मोबाइल से भरा पार्सल चोरी हो गया था। इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया। पार्सल की चोरी बस कंडेक्टर और हेल्पर ने मिलकर की थी। उन्हें गिरफ्तार कर करते हुए ढाई लाख का माल बरामद किया गया है।

शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में प्रेस काम्पलेक्स के समीप सागर कम्युनिकेशन स्थित है। जिसका प्रोप्राइटर विडियोकॉन कंपनी के मोबाइल का अधिकृत डीलर है। करीब ढाई माह पहले 18 नवंबर को बिलासपुर से कंपनी के एजेंट ने यहां के लिए एसपी बस में मोबाइल हैंडसेट से भरी दो पार्सल भेजी थी। लेकिन मंगलवार का दिन होने की वजह से शॉप बंद था। पार्सल की डिलीवरी नहीं हो सकी। दूसरे दिन जब प्रोप्राइटर पार्सल लेने बस स्टैंड पहुंचा तो एक ही पार्सल मिला। दूसरा पार्सल रात के समय चोरी हो जाना बताया गया। प्रोप्राइटर ने घटना की रिपोर्ट सीएसईबी चौकी में दर्ज कराई। एसपी अमरेश मिश्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएसईबी चौकी पुलिस के साथ सीआईटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। साइबर सेल की भी मदद इस मामले में ली जा रही थी। इस बीच जांच टीम को मुखबिर से ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास एक युवक द्वारा महंगे और नए मोबाइल हैंडसेट की बिक्री के लिए ग्राहक खोजने की सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने पतासाजी करते हुए गुरू घासीदास चौक के पास संजय नायक 19 पिता भाकचंद (जटगा, कटघोरा) को पकड़ा। उससे पूछताछ करने पर उसने खुद को एसपी बस का कंडेक्टर बताया। साथ ही एसपी बस के हेल्पर नरेंद्र राठौर 27 पिता भगत राम (ढोढ़ीपारा) के साथ मिलकर मोबाइल चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके बयान के आधार पर नरेंद्र राठौर को पकड़ा। उन दोनों की निशानदेही पर चोरी की गई कुल ढाई लाख कीमत की सभी 54 मोबाइल हैंडसेट बरामद कर लिए गए। आरोपियों के खिलाफ मानिकपुर चौकी में अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एएसपी डा. लाल उमेंद सिंह, सीएसपी कीर्तन राठौर के निर्देशन में सीएसईबी चौकी प्रभारी भरत बरेठ, सीआईटी प्रभारी अश्वनी राठौर समेत टीम के चंदन सिंह, राकेश सिंह, चक्रधर राठौर, गुनाराम सिन्हा, चंद्रशेखर पांडेय, प्रशांत सिंह, गोपाल यादव, तिलक पटेल समेत साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश राठौर, आरक्षक डेमन ओग्रे की सराहनीय भूमिका रही।

पार्सल देखकर नियत बदल गई

पकड़ेगए आरोपियों ने बताया कि मंगलवार को पार्सल नहीं जा सका। उसमें विडियोकॉन मोबाइल के भरे होने का पता उन्हें था। रात में जब पार्सल बस पर ही पड़ा था तब उन्होंने उसे पार करने की प्लानिंग की। दोनों में से एक पार्सल पार उसमें मौजूद मोबाइल आपास में बांट लिया। रात में ही वह मोबाइल को छिपाकर गए। इधर सुबह एक पार्सल चोरी होने की जानकारी दी गई।

जब्त हुई ढाई लाख के मोबाइल आरोपी के साथ पुलिस टीम।