- Hindi News
- घर में घुसकर महिला को धमकाया और लूट कर ले गए जेवरात, जांच जारी
घर में घुसकर महिला को धमकाया और लूट कर ले गए जेवरात, जांच जारी
कोरबा | जिलेके पसान थाना अंतर्गत बगनखा निवासी सरिता देवी के घर घुसकर चार लोगों ने जेवरात की लूट की। घटना गुरूवार की रात घटित हुई। घटना के समय महिला का पति किसी कार्य से बाहर गया था। वह बच्चों के साथ घर में सोई थी। देर रात उसके घर प्रवेश करने के बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके घर से जेवरात लूट लिया गया। लूटेरों के डर से महिला बेहोश हो गई।