पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सराहनीय है प्रापर्टी एक्सपो का आयोजन : मोदी

सराहनीय है प्रापर्टी एक्सपो का आयोजन : मोदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | तीनदिवसीय दैनिक भास्कर प्रापर्टी एक्सपो के दूसरे दिन मुख्य अतिथि अशोक मोदी ने कहा कि प्रापर्टी एक्सपो का आयोजन सराहनीय है। इससे क्षेत्र के घर, दुकान आदि के जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न शहरों की जानकारी मिल जाती है।

भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा हुण्डई समूह के अध्यक्ष अशोक मोदी ने शनिवार को प्रापर्टी एक्सपाे में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ भगवती मोदी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। मोदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ दैनिक भास्कर के स्टेट हेड सेटेलाइट मार्केटिंग रविकांत ढिमाेले, रायगढ़ यूनिट हेड सुनील अग्रवाल, कोरबा मार्केटिंग हेड हरिशंकर सोनी भी थे। अतिथियों ने एक्सपो के विभिन्न स्टाल जाकर जानकारी ली। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया।

रविकांत ढिमोले ने कहा कि दैनिक भास्कर समाचारों के द्वारा समाज में जागृति लाने उपयोगी जानकारी देने के साथ-साथ समय-समय पर ऐसे आयोजन करता रहा है। स्वागत उद्बोधन सुनील अग्रवाल ने दिया। स्वागत जांजगीर मार्केटिंग हेड राजीव मिश्रा, रायगढ़ से शुभांकर एड एजेंसी के संचालक मनीष भट्‌टाचार्य एनवी एडवटाइजर के संचालक गोपाल साहू के साथ मार्केटिंग टीम ने किया। इस आयोजन में शामिल विभिन्न कालोनाइजर बिल्डर्स ने कहा कि उन्हें अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए दैनिक भास्कर ने एक अच्छा मंच सुलभ कराया है। रविवार की रात आयोजन का समापन समारोह कोरबा के सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनीष कंकरवार आभार प्रदर्शन हरिशंकर सोनी ने किया। मनीष एक मंजे हुए मिमिक्री आर्टिस्ट भी है। जिन्होंने संचालन के साथ-साथ मनोरंजक प्रस्तुति भी दी।

प्रापर्टी एक्सपो में उपस्थित लोग।

दीप प्रज्वलित करते अतिथि।