पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे लोग

बिजली के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | बिजलीसंकट से जूझ रहे वार्ड क्रमांक 31 नेहरू नगर के लोग बड़ी संख्या में बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि आज तक उन्हें वैधानिक तौर पर बिजली की सुविधा नहीं दी गई है। बालको द्वारा खंभे लगाकर तार खींचे गए हैं। जिससे यहां के लोग सीधे तार लगाकर अपने घरों की बिजली जला रहे हैं। बालको द्वारा भी अक्सर इस क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर दी जाती है। दशहरा दीपावली का त्योहार करीब है। ऐसे में आपूर्ति बंद हुई तो उनकी दीवाली अंधकारमय हो जाएगी। अधिकारियों से मिलने के इंतजार में वे घंटों यहां बैठे रहे।