पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छी सोच से सकारात्मक ऊर्जा का विकास

अच्छी सोच से सकारात्मक ऊर्जा का विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजीवन बीमा अभिकर्ता संघ शाखा क्रमांक 1 कोसाबाड़ी ने सीएसईबी सीनियर क्लब में क्षमता विकास शिविर का आयोजन किया। मुख्य वक्ता डॉ.अजय शेष ने क्षमता बढ़ाने के गुर सिखाते हुए प्रेरणास्पद प्रसंग से बीमा अभिकर्ताओं को क्षमता बढ़ाने उपाय सुझाए।

शिविर में शामिल लगभग 150 बीमा अभिकर्ताओं से डॉ.शेष ने कहा कि अच्छी सोच से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इस सोच का दूसरे पर भी अच्छा प्रभाव होता है। उन्होंने कहा कि जीवन एक संघर्ष है। इसमें आशा निराशा दोनों का सामना मनुष्य जीवन में करना पड़ता है। लेकिन निराशा हमें आगे नहीं बढ़ने देता, जबकि आशा से हमें संबल मिलता है। कठिन परिस्थिितयों में भी मनुष्य को निराश नहीं होना चाहिए। परिस्थिति का मुकाबला करने का हौसला रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक शरीर स्वस्थ नहीं रहता तब तक हमें मंजिल नहीं मिल सकती। इसलिए सबसे पहले शरीर को स्वस्थ रखने के लए नियमित दिनचर्या का पालन जरूरी है। मार्निंग इवनिंग वॉक अत्यंत जरुरी है। सुबह 5 से 6 बजे के बीच प्रत्येक व्यक्ति को उठना चाहिए और नियमित कर्म करने के बाद योग खेलकूद, टहलने जैसे नित्य कर्म करना जरुरी है।शिविर को सीओटी संतोष सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सफलता हमारी मंजिल नहीं होती बल्कि एक पड़ाव होता है। जब हम छोटी सफलता पर ज्यादा खुश होते हैं और हम पर अहम आता है, फिर समझो मंजिल नहीं मिलने वाली। इसलिए इस बात से सतर्क रहें और छोटी सी सफलता पर अहम को घर करने दें।

श्यामलाल साहू ने एमडीआरटी अर्हता हासिल करने के नुस्खे बताए। शिविर में लियाफी अध्यक्ष नारायण साहू, परसराम राठौर, सुकेश दलाल, मनोज गुप्ता, मिथलेश चंद्रा, दिगंबर पटेल, दिनेश पटेल, मनीषा, डॉ.जयपाल सिंह, अहमद हुसैन मेमन, सालिकराम राजवाड़े सहित शाखा प्रबंधक जी कृष्णमूर्ति, सहायक शाखा प्रबंधक वीएस बरिहा समेत अन्य नागरिकगण भी उपस्थित थे।

अभिकर्ताओं को सफलता के गुर बताते डा. अजय शेष