- Hindi News
- सरपंच सहित 10 लोगों पर बलवा का जुर्म दर्ज
सरपंच सहित 10 लोगों पर बलवा का जुर्म दर्ज
कोरबा |पंडाल मेंलगे तिरपाल फटने की बात को लेकर सरपंच सहित 10 लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पुिलस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा का अपराध दर्ज कर लिया है।बांगो थाना अंतर्गत ग्राम एतमानगर में यह घटना हुई। यहां स्थानीय समिति की ओर से गणेश उत्सव मनाया गया था। पानी से बचाव के लिए यहां टेंट के साथ तिरपाल लगाया गया था। तिरपाल निकालने के दौरान नरेश नामक युवक से तिरपाल फट गया। सरपंच दीपक मरकाम अन्य युवकों ने नरेश से इसकी भरपाई करने को कहा, जिससे उसने मना कर दिया। इस पर सरपंच ने शैलेष उपाध्याय, कोमल, प्रकाश,नागेश सहित अन्य के साथ मिलकर नरेश की पिटाई कर दी। इसकी िशकायत पर पुलिस ने सरपंच सहित 10 लोगों के खिलाफ धारा 147, 294, 506, 323, 341, 34 के तहत बलवा मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है।