वन कर्मचारी संघ की बैठक 28 को
कोरबा |छत्तीसगढ़ वनकर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे वनमंडल कोरबा परिसर में रखी गई है। संघ के अध्यक्ष विन्दा प्रसाद कश्यप ने समस्त वनकर्मचारियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने आग्रह किया है। साथ ही अपनी समस्याओं से संगठन को अवगत कराने कहा है। समस्याओं को लेकर वन मंडल के अिधकारियों से चर्चा की जा सके, साथ ही निराकरण की पहल हो।