कालेज में रासेयो का मना स्थापना दिवस
कोरबा | माताकर्मा कालेज कुसमुंडा में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस स्वयं सेवकों ने उत्साह के साथ मनाया। प्राचार्य पुष्पा साहू ने कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तिलेश्वरी श्रीवास ने लक्ष्य गीत गाकर स्वयं सेवकों में ऊर्जा का संचार किया। प्राचार्य साहू ने छात्र-छात्राओं से कालेज में उपस्थिति नियमित बनाए रखने के साथ एनएसएस के महत्व बताए। इस अवसर पर दिनेश साहू, दिपेश, मुजामिल अंसारी, सितारा बानो, सपना, सुष्मिता सहित बड़ी संख्या मंे कालेज के छात्र शिक्षक उपस्थित थे।