पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना के नए भवन के लिए हुआ भूमिपूजन

थाना के नए भवन के लिए हुआ भूमिपूजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | पुलिसमुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद अब दर्री थाना के लिए नया भवन बनाया जाएगा। 40 लाख की लागत से बनने वाले उक्त भवन के निर्माण कार्य के लिए रविवार को भूमिपूजन किया गया।

जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित दर्री थाना वर्षो से खस्ताहाल भवन में चल रहा था। यहां नया थाना भवन का निर्माण हो सके इसके लिए जिला पुलिस ने प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा था। जहां प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल गई। जिसके बाद रविवार को दर्री थाना परिसर में नया भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी अमरेश मिश्रा, सीएसपी दर्री दौलतराम पोर्ते समेत थाना प्रभारी मानसिंह राठिया, उप निरीक्षक राजेंद्र यादव समेत पूरे स्टाफ की मौजूदगी में विधि विधान से पूजा करते हुए भूमिपूजन किया गया। 40 लाख की लागत से इसका निर्माण होगा।

भूमिपूजन करते एसपी अमरेश मिश्रा।