- Hindi News
- लुतरा के सालाना उर्स में शान से निकला बाबा का शाही संदल
लुतरा के सालाना उर्स में शान से निकला बाबा का शाही संदल
कोरबा | शहंशाहेछत्तीसगढ़ बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का 56वां सालाना उर्स पाक के दूसरे दिन बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। दरगाह इंतेजामिया कमेटी द्वारा शाही अंदाज में संदल चादर पेश किया गया। ज्ञात हो कि सन् 1960 में उर्दु की 17 तारीख को रात बाबा इंसान अली शाह ने इस दुनिया से अलविदा हुए थे। यही कारण है कि इस दिन का महत्व कुछ ज्यादा है। उर्स पाक के दूसरे दिन बेकाबू भीड़ को संभालने पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। रात में सभी दर्शनार्थियों के हक में तथा भारत में अमन चैन की दुआ मांगी गई। दरगाह में रायपुर, बिलासपुर के अलावा खम्हरिया के युवा आर्दश मंच ने भी धूमधाम सेे चादरें चढ़ाई।
उर्स पाक के दूसरे दिन शनिवार काे बाबा सरकार की 17वीं होने के कारण अधिक भीड़ रही। दोपहर में खम्हरिया स्थित नानी अम्मा की दरगाह से बाबा का शाही संदल निकाला गया। मुख्य मार्ग होते हुए बाबा के दरगाह पर संदल चादर चढ़ाई गई, जहां कमेटी के सेक्रेटरी जनाब कारी शब्बीर अहमद मो.फारूख ने संदल का रस्म अदा कर जायरीनों के साथ चादर चढ़ाई। मदरसा फैजाने इंसान अली के छात्रों द्वारा नात पेश किया गया। रात 10 बजे बजे हजरत मौलाना मुफ्ती अब्दुल रहमान साहब (कलकत्ता) आसिफ इकबाल (झारखण्ड) की तकरीर हुई। उन्होंने वालियों को खुदा का खास बन्दा बताते हुए सुन्नते रसूल पर चलने की हिदायत दी। मुफ्ती अब्दुल रहमान साहब ने कहा कि बाबा इंसान अली का शान ही है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक छोटा सा (देहात) गांव पूरे भारत में एक लौ की तरह टिमटिमा रहा है। जहां सभी धर्म के लोग आस्था के साथ अपनी मन्नत लेकर आते हैं और बाबा सरकार उनकी मन्नतों को पूरा भी करते हैं। इस अवसर पर हाजी अखलाक खान, अध्यक्ष दरगाह इंतेजामिया कमेटी सज्जादा नशीन हाजी मांन खां, कारी शब्बीर अहमद जनरल सेक्रेटरी, खादीमान कमेटी के हाजी शेर मोहम्मद हाजी रफीक अहमद रंगराज उपाध्यक्ष, मोहम्मद खां गौटीया, जलील अहमद नायब सेक्रेटरी, रियाज अशरफी प्रवक्ता, अब्दुल गफ्फार, उस्मान खान जुम्मन खान रिज़वी, मौलाना मिलाद अशरफी, हाजी अब्दुल रसीद, मो.ईमरान, नजीर अहमद बलौदा, हाजी सैय्यद वाहीद अली, मोहम्मद फारूख, सैय्यद इंसान अली बब्बु भाई, सैय्यद शमीम साबरी, सलीम मेमन, इकबाल अशरफी, मोहम्मद कुद्दुश अन्य मौजूद थे।
शाही संदल में शामिल जायरीन।