जरूरत पड़ने पर रक्तदान भी करते हैं जवान
जिलेमें एक थाना ऐसा भी है जहां पदस्थ प्रभारी समेत पूरा स्टाफ जरूरतमंदो की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करने में आगे रहते हैं। थाना में बकायदा इसके लिए रक्त समूह और मोबाइल नंबर की सूची चस्पा की गई है जिससे लोगों को जरूरत के समय भटकना पड़े।
पुलिस की वर्किंग स्टाइल अब बदल रही है। पुलिस अधिकारी अब पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए थाना-चौकी में पब्लिक की हेल्प के लिए लगातार कवायद किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बालको थाने की पुलिस टीम ने एक कदम और आगे बढ़ा लिया है। जो पुलिस कभी मात्र रौब दिखाने के लिए जानी जाती थी वहां के प्रभारी समेत पूरे स्टाफ अब आमजन के लिए रक्तदान में आगे रहते हैं। दरअसल थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा समेत थाने के पूरे स्टाफ ने जरूरतमंदो को रक्तदान करने का संकल्प लिया।
जिसके बाद सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार की गई। उनके नाम के आगे रक्त समूह (ब्लड ग्रुप) और मोबाइल नंबर भी उल्लेखित किया गया है। सूची को थाना के सूचना बोर्ड में चस्पा की गई है। अब जरूरत पड़ने पर लोग मदद के लिए संबंधित रक्त समूह वाले अधिकारी-कर्मचारियों को संपर्क करने लगे हैं। उन्हें सहायता भी मिल रही है। पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रक्तदान कर कई लोगों को जीवनदान भी दे रहे हैं।
कॉलआते ही मदद : थानामें पदस्थ प्रभारी समेत अराजपत्रित अधिकारियों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के मोबाइल पर रक्तदान के लिए कॉल आते ही वह मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। प्रभारी से अनुमति लेकर वह रक्तदान करने चले जाते हैं। यदि किसी ने हाल में ही रक्तदान किया है तो उसकी जगह उस रक्त समूह वाले दूसरे कर्मचारियों को भेजा जाता है। इसके लिए थाने में बकायदा डायरी मेंटेन भी होता है। कर्मचारियों के द्वारा रक्तदान को दिन में किए गए एक अच्छे कार्य में शामिल किया जाता है।
आमजन की मदद हमारा उदेश्य
^पुलिस देशभक्ति-जनसेवा की ड्यूटी करती है। इसके लिए हर समय व्यस्त रहती है। रक्तदान भी आमजन की मदद और जनसेवा के सामान है। ऐसा करके हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं। इसी उदेश्य से थाना में सभी स्टाफ ने रक्तदान का संकल्प लिया है। विवेकशर्मा, थाना प्रभारी बालको नगर
बालको थाना प्रभारी विवेक शर्मा के साथ स्टाफ के जवान।
रक्तदान से लाभ भी होता है
>रक्तदान के तुरंत बाद ही नई रक्त कोशिकाएं बनने से शरीर में स्फूर्ति पैदा होती है।
> रक्तदान करते रहने से हृदय रोग में 5 प्रतिशत तक की कमी जाती है।
> अस्थिमज्जा लगातार क्रियाशील बनी रहती है।
> रक्त द्वारा संक्रमित होने वाली बीमारियों की स्वत: जांच हो जाती है।
> आवश्यकता पड़ने पर डोनर कार्ड के बदले रक्तकोष से रक्त मिल जाता है।
कौनकर सकता है रक्तदान
>कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 68 के बीच हो।
> जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो।
> जिसके रक्त में हिमोग्लोबिन की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक हो।
पुलिसका सराहनीय प्रयास है
^रक्तदाताओं की संख्या कम है। इस कारण अक्सर ब्लड बैंक में रक्त की कमी सामने आती है। मरीजों को भी परेशानी होती है। जरूरतमंदो को रक्तदान करना पुलिस का सराहनीय प्रयास है। आमजन को भी इसी तरह जागरूक होेकर रक्तदान करना चाहिए। अब्दुलकबीर, सीनियर लेब टेक्निशियन