पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे खंड ने बनाया डिस्पैच का कीर्तिमान

रेलवे खंड ने बनाया डिस्पैच का कीर्तिमान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे का राजस्व के मामले में रिकार्ड बनाने का सरोकार सीधे कोरबा रेल खंड से जुड़ा है। यह रिकार्ड कोल डिस्पेच से वर्षों से बनते रहा है। वार्षिक सालाना रिकार्ड में एक कदम और रेलवे ने बढ़ाते हुए एक दिन (24 घंटे) में 43 रैक कोयला परिवहन करने में सफल हुआ है। यह सफलता बिलासपुर जोन के खाते में कोरबा रेल खंड से जुड़ गई है।

चालू वित्तीय वर्ष के 10 माह पूरे हो चुके हैं। हर दिन 24 घंटे के दौरान 30 से 35 रैक कोयला परिवहन सामान्य प्रक्रिया है। इसके बाद भी अपने ही रिकार्ड को पीछे छोड़ते हुए कोरबा रेल खंड ने 07 जनवरी को 24 घंटे में 43 रैक कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने का रिकार्ड बना लिया है। लगभग 55 से 65 वैगन वाले एक रैक में डेढ़ लाख टन कोयला परिवहन किया गया।

फैक्ट फाइल

दिनांक7 जनवरी 2015

रैक 43

वैगन 2494

कुल लोडिंग 1,49,640 टन

कुल राजस्व 500 करोड़ लगभग

हड़तालके दौरान भी डिस्पैच में मिली रेलवे को सफलता

6जनवरी से कोल इंडिया में पांच दिवसीय हड़ताल के दौरान यह रिकार्ड रेलवे ने अर्जित जिस दिन आंदोलन समाप्त हुआ। हड़ताल के दौरान भी कोल साइंडिग में कोयले की उपलब्धता होने के कारण टारगेट पूरा करने में रेलवे को थोड़ी परेशानी जरुर हुई लेकिन उसकी भरपाई अगले दिन कर ली गई।

रिकार्डपरिवहन हुआ

^कोल इंडिया में हड़ताल के दौरान 7 जनवरी को सर्वाधिक 43 रैक कोयला परिवहन किया गया। जो रैक की उपलब्धता, साइडिंग में लोडिंग में सहयोग की वजह से संभव हो सका है। अवधेशत्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, रेल खंड कोरबा

कोयला लदी मालगाड़ी।