- Hindi News
- जिला पंचायत चुनाव में भी पुर्नगणना की मांग
जिला पंचायत चुनाव में भी पुर्नगणना की मांग
जिला पंचायत चुनाव में भी पुर्नगणना की मांग
कोरबा| जिलापंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के प्रत्याशी रहे मोहित राम केरकेट्टा ने पुर्नगणना की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि मतगणना अधिकारी द्वारा गणना के दौरान व्यापक गड़बड़ी की गई है। एजेंट की आपत्ति भी लिखित में नहीं ली। गणना पर्ची की मांग करने पर भी उन्होंने देने से मना कर दिया। ऐसे में निर्वाचन की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहा है। उन्हें संदेह है कि मतों को एकमुश्त गणना में हेरफेर किया गया है।
-------