पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद, विधायक के प्रयास से ही नहीं मिल सकती ट्रेन

सांसद, विधायक के प्रयास से ही नहीं मिल सकती ट्रेन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | इंटरसिटीएक्सप्रेस का प्रस्ताव रेज बजट में शामिल कराने माकपा के जिला समिति के सदस्य रेल संघर्ष समिति के सदस्य केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले। प्रतिनिधि मंडल को इंटरसिटी एक्सप्रेस या हसदेव एक्सप्रेस जैसी ट्रेन का प्रस्ताव रेल बजट में शामिल होने का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिलने की बात सामने आई है। प्रतिनिधि मंडल कामरेड वासुदेव आचार्या के नेतृत्व में अपनी मांगों को रेल बजट में शामिल करने केन्द्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा है।

यह जानकारी रविवार को तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रतिनिधि मंडल में शामिल माकपा के जिला समिति सदस्य वीएम मनोहर ने दी। मनोहर ने रेल मंत्रालय के पास मांग से संबंधित प्रस्ताव की सही जानकारी नहीं मिलने पर कहा कि कोरबा के लोगों को इंटरसिटी एक्सप्रेस या अन्य सुविधाएं सांसद या विधायक के भरोसे नहीं मिल सकती है।

इसके लिए हम क्षेत्र की जनता का समर्थन जुटाते हुए अपनी मांगों को रेल मंत्रालय के समक्ष पहुंचाया है। इसके बाद भी इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात रेल बजट में नहीं मिलती है तो 26 फरवरी के बाद कभी भी उग्र आंदोलन करेंगे। इसके लिए नगर के स्वयं सेवी संगठनों, सामाजिक संगठनों, श्रमिक संघों, यूथ, व्यापारी संगठनों को साथ लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ंगे। पत्रकार वार्ता में सपूरन कुलदीप, प्रशांत झा उपस्थित थे।

पत्रवार्ता में शामिल सीटू नेता।