- Hindi News
- रिंग रोड के विकास की मांग को लेकर पार्षद ने बालको सीईओ को लिखा पत्र
रिंग रोड के विकास की मांग को लेकर पार्षद ने बालको सीईओ को लिखा पत्र
कोरबा | बालकोके सीईओ को पत्र लिखकर वार्ड 35 रिस्दा के पार्षद हितानंद अग्रवाल ने रिंग रोड के विकास करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि परसाभाठा से रिस्दा चौक तक रिंग रोड में भारी वाहनों का संचालन हो रहा है। इस मार्ग में कर्मचारी प्रवेश द्वार, मटेरियल प्रवेश द्वार सेपको द्वार है। छोटे-बड़े व्यापारी बस्ती के लोग भी निवास करते हैं। प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चों लोगों का वाहन या पैदल आना-जाना लगा रहता है। स्ट्रीट लाइट भी है लेकिन पिछले कई माह से बंद पड़ा हुआ है। पर्याप्त रौशनी युक्त स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। भारी वाहनों के गति नियंत्रित करने के लिए गति नियंत्रक स्पीड बोर्ड लगाई जाए। पानी का छिड़काव सड़क के गड्ढों को भरने के अलावा सड़क नाली की सफाई कराई जाए।