पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श ग्राम तिलकेजा में कार्यों की समीक्षा के लिए समिति का गठन

आदर्श ग्राम तिलकेजा में कार्यों की समीक्षा के लिए समिति का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | सांसदआदर्श ग्राम तिलकेजा में योजनाओं के समय-सीमा में क्रियान्वयन, मूल्यांकन एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए कलेक्टर ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत समिति चार्ज आफिसर तथा वन मण्डलाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालय अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, छगरा विवि कंपनी, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला एवं महिला बाल विकास अधिकारी, उपसंचालक कृषि, पंचायत, समाज कल्याण, जिला खाद्य अधिकारी तथा उपसंचालक जनसंपर्क समिति के सदस्य होंगे।