पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन इकाइयों से बिजली उत्पादन हुआ प्रभावित

तीन इकाइयों से बिजली उत्पादन हुआ प्रभावित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनरेशनकंपनी के प्लांटों में खराबी का सिलसिला जारी है। वर्तमान में एचटीपीपी के एक कोरबा पूर्व की दो इकाईयों से बिजली का उत्पादन नही हो रहा है। जिसके कारण जनरेशन कंपनी की परेशानी दूर नही हो रही है।

राज्य पावर जनरेशन कंपनी के 1340 मेगावाट के कोरबा एचटीपीपी में 210 मेगावाट की चार इकाई है। वहीं 500 मेगावाट की एक यूनिट है। यहां 210 मेगावाट के तीन नंबर इकाई में तकनीकी खराबी आने के कारण उत्पादन ठप हो गया है। यूनिट का सुधार कार्य जारी है। इसी तरह 440 मेगावाट के काेरबा पूर्व प्लंाट में 50 मेगावाट की एक नंबर तीन नंबर इकाई से बिजली उत्पादन नही हो रहा है। यहां भी तकनीकी अवरोध को दूर करने की कोशिश प्रबंधन की ओर से की जा रही है। प्लंाट के तीन इकाईयों के ट्रिप होने से बिजली की डिमांड आपूर्ति में अंतर गया है। पिछले कई दिनों से बिजली की डिमांड में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। रविवार को भी यही िस्थति रही। जिसके कारण प्रबंधन पर दबाव बना हुआ है।

तीन इकाईयों से बिजली नही बनने से परेशानी और बढ़ी है।