पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपविजेता बनी एचटीपीपी की टीम

उपविजेता बनी एचटीपीपी की टीम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़राज्य स्तरीय विद्युत कंपनी की 14वीं अंतर क्षेत्रीय शरीर सौष्ठव पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता राजनांदगांव में हुई। जिसमें राज्य की कुल 6 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्युत उत्पादन कंपनी कोरबा पश्चिम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में रायपुर मुख्यालय, रायपुर वितरण क्षेत्र, राजनांदगांव, कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम बिलासपुर क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्युत उत्पादन कंपनी कोरबा पश्चिम क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा की बदौलत स्पर्धा में उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम के कप्तान राजकुमार पाटकर ने 59 किग्रा वर्ग में कुल 370 किग्रा भार उठाते हुए रजत पदक हासिल किया। 83 किग्रा वर्ग के हैवीवेट पहलवान मुन्नालाल चौधरी ने अपने शक्तिशाली प्रदर्शन से कुल 410 किग्रा का भार लिफ्ट कर अपनी टीम के लिए स्वर्ण पदक जीता। वहीं टीम में शामिल 59 वर्षीय बसंत श्रीवास्तव का प्रदर्शन प्रशंसनीय रही। उन्होंने इस उम्र में भी सबको चौंकाते हुए 66 किग्रा भार वर्ग में अपने से कहीं युवा वर्ग के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए कुल 325 किग्रा का भार लिफ्ट किया और रजत पदक पर कब्जा किया।

इसी तरह टीम में शामिल प्रभाकर विश्वकर्मा ने अपने वर्ग का कांस्य पदक जीता। टीम में शामिल बिल्डर ने अपने अपने वर्ग में खेलते हुए साहसिक प्रदर्शन किया। टाल ग्रुप के खिलाड़ी राजकुमार पाटकर ने अपने आकर्षक शरीर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

वहीं प्रतियोगिता के युवा इंजीनियर बाडी बिल्डर मनीष श्रीवास्तव ने भी मिडिल वर्ग का रजक पदक हासिल किया। जबकि स्माल ग्रुप में शामिल 5.3 वर्ग में 59 वर्षीय बसंत श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा शरीर सौष्ठव के खिलाड़ियों को मनवाने में सफल रहे। इस तरह पूरे स्पर्धा में पश्चिम की टीम 1 स्वर्ण, 6 रजत, 1 कांस्य जीतकर उपविजेता का गौरव हासिल की।

टीम की सफलता पर कार्यपालक निदेशक ओसी कपिला, एनके बिजौरा, आनंद मोखरीवाले ने बधाई दी है। अतिथियों ने प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भी कंपनी के कर्मचारियों ने अपना नाम स्थापित किया है। यह पावर कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि की बात है।

आयोजन