पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपालपुर आयल डिपो से एक साल बाद ही मिलेगा पेट्रोल डीजल

गोपालपुर आयल डिपो से एक साल बाद ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपालपुरमें इंडियन आयल का निर्माणाधीन डिपाे मई तक बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन पेट्रोल डीजल के साथ केरोसिन की आपूर्ति के लिए दिसंबर 2015 तक इंतजार करना पड़ेगा। डिपो का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

पारादीप उड़ीसा से पाइप लाइन के माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थों की अापूूर्ति गोपालपुर डिपो में की जाएगी। यहां से िबलासपुर संभाग के पंपों के लिए वितरित की जाएगी। आईबीपी गोपालपुर का अिधग्रहण इंडियन आयल ने काफी पहले ही कर लिया था। इसक बाद बिलासपुर के रिसाइमेंट डिपो को बंद कर गोपालपुर में नया डिपो बनाने का निर्णय िलया गया। बिलासपुर में रेलवे लाइन के किनारे तारबहार में डिपो है। जहां से पंप संचालकों को पेट्रोल-डीजल केरोसिन की आपूर्ति की जा रही है। गोपालपुर में डिपो बनने के बाद बिलासपुर डिपो को बंद कर दिया जाएगा। यह डिपो मई 2015 तक बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति दिसंबर 2015 तक शुरू होगी।

57 हजार किलोलीटर की है क्षमता

गोपालपुरडिपो की क्षमता 57 हजार किलोलीटर है। इसके लिए बड़े-बड़े टैंक बनाए जा रहे हैं। एक टैंकर में 12 किलोलीटर तेल आता है। इस तरह डिपो में 5700 टैंकर पेट्रोल-डीजल केरोसिन उपलब्ध रहेगा। यहां से 200 से 300 टैंकर तक प्रतिदिन पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है।

156 किलाेमीटर बिछाई गई पाइप लाइन

उड़ीसापारादीप से भुनेश्वर, संबलपुर होते हुए पाइप लाइन सरईपाली तक आएगी। यहां से गोपालपुर तक 156 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई है। इस बीच कई नदी, नालों के नीचे से पाइप लाइन गुजरी है। पाइप लाइन को पानी के 10 मीटर नीचे बिछाई गई है। यह पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत है। कहीं भी फाल्ट होने पर अिधकारियों को तुरंत पता चल जाएगा।

डिपो बनाने में 100 करोड़ का निवेश

इंडियनआयल डिपो बनाने में 100 करोड़ का निवेश कर रहा है। 50 एकड़ में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग कंपनियों को ठेका दिया गया है। इंडियन आयल की कालोनी साडा कालोनी के निकट है। इसका भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। कंपनी मेंे लगभग 40 अिधकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे।

समय सीमा में तैयार होगा डिपो

^आयल डिपो का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। डिपो से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति करने में अभी काफी समय है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर िलया गया है। पारादीप में भी रिफा