हादसे में घायल चालक की मौत
कोरबा | ट्रककी ठोकर से घायल चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करने बाद घटना की जांच शुरू कर दी है। एसईसीएल कुसमुंडा खदान क्षेत्र में घटित सड़क हादसे मेंें राजेश्वर राव लहरे नामक ट्रक चालक गंभीर रूप से आहत हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। कुसमुंडा पुलिस ने मामले में सेवक राम की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया है। ट्रक की तलाश की जा रही है।