वेन की ठोकर से स्कूटी सवार महिला घायल
कोरबा| कटघोराथाना अंतर्गत ग्राम छिर्रा के पास एक तेज रफ्तार मारुति वेन ने स्कूटी सवार महिला को ठोकर मार दिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
कटघोरा पुलिस के अनुसार मारुति कार क्रमांक सीजी-10, 9698 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए गुरुवार की शाम 6 बजे छिर्रा मार्ग पर स्कूटी को ठोकर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार बालको थाना क्षेत्र निवासी महिला श्रीमती मधुसिंह चंदेल (27) घायल हो गई। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी चालक वाहन को लेकर फरार हो गया था। पुलिस का कहना है कि उसे पकड़ लिया जाएगा।