- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु एसईसीएल से टीम रवाना
बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु एसईसीएल से टीम रवाना
बिश्रामपुर | जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एसईसीएल बिश्रामपुर की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को रायपुर में सेना के हवाई जहाज से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुई। उक्त टीम द्वारा बाढ़ में डूबे इलाकों में पानी निकाला जाएगा। बिश्रामपुर क्षेत्र से जम्मू गए पांच सदस्यीय दल में इंजीनियर एमके चंद्रा, पंप खलासी धरम साय, इलेक्ट्रिशियन मेवा राम अमेरा परियोजना, ओसीएम में फिटर यूके तिवारी भोला पटेल शामिल हैं। एसईसीएल प्रबंधन द्वारा कोरबा से हैवी पंप पाइप के साथ सभी को सेना के प्लेन से जम्मू भेजा गया है। गौरतलब है कि देश में आए प्राकृतिक आपदाओं में एसईसीएल द्वारा अपनी ओर से सहायता पहुुंचाने प्रयास किया जाता है।