शिक्षा पर काम करना प्रशंसनीय : साहू
बालकोने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से कबीरधाम जिले की 116 आंगनबाड़ियों को पोषाहार, दरी, बर्तन, कंटेनर सामग्रियां वितरित कीं। सामग्री वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवर्धा विधायक अशोक साहू ने बालको की ममता परियोजना की प्रशंसा की। इस अवसर पर कवर्धा जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम तरेगांव जंगल स्थित एकलव्य स्कूल के प्रांगण में आयोजित था।
साहू ने अपने उद्बोधन में परियोजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बालको को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि बालको प्रबंधन के शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद प्रोत्साहन आदि परियाजनाओं के जरिए क्षेत्रीय नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य की दृष्टि से बालको की योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा और उनके विकास के जरिए हम भविष्य का समाज गढ़ते हैं। विशिष्ट अतिथि धुर्वे ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि बालको अपने राजस्व का एक अंश सामाजिक उत्थान में निवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि बालको के उत्कृष्ट कार्यों की स्थानीय नागरिक प्रशंसा करते हैं। विशिष्ट अतिथि कवर्धा भाजपा मंडल अध्यक्ष बरसाती वर्मा ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र के अति पिछड़ी जनजाति से संबंधित नागरिकों की सेवा कर रहा है। ‘ममता परियोजना’ बेहतरीन कार्यक्रम है। इससे बच्चों को कुपोषण से मुक्ति में मदद मिलेगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे नागरिकों को महिला एवं शिशु स्वास्थ्य के महत्व से अवग कराएं। कबीरधाम जिला बाल विकास अधिकारी आरए राणा ने बताया कि विभाग की मदद से बालको प्रबंधन ‘ममता परियोजना’ का लाभ लक्षित नागरिकों तक पहुंचा रहा है। कुपोषण से मुक्ति के लिए जरूरतमंदों को पोषण आहार दिया जा रहा है। परियोजना के क्रियान्वयन में कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है।
बालको के सामुदायिक संबंध प्रमुख बीके श्रीवास्तव ने बताया कि वेदांत समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की सोच है कि समाज को समृद्ध बनाना हमारा नैतिक दायित्व है। उद्योगों के जरिए हम जो कुछ अर्जित कर रहे हैं उसका अंश समाज की भलाई में उपयोग होना चाहिए। अग्रवाल की सोच के अनुरूप बालको प्रबंधन ने स्वास्थ्य, शिक