पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाली में दो मोबाइल चोर पकड़ाए

पाली में दो मोबाइल चोर पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईटीने चोरी के मामलों में जांच के दौरान पाली के एक मोबाइल दुकान शहर के एमपीनगर के एक मकान में हुए मोबाइल चोरी के मामले को सुलझा लिया। मामले में दो युवकों को हजारों रुपए के मशरूका के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पाली थाना अंतर्गत पोड़ी में पाली निवासी मनोज कुमार प्रजापति (30) मोबाइल दुकान चलाता है। एक माह पहले रात के समय उसके दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। वहां से एक दर्जन से ज्यादा नए डेमो मोबाइल, व्हाऊचर, बैटरी, चार्जर साउंड सिस्टम समेत 50 हजार की चोरी कर ली। मामले में पाली पुलिस चोरी का अपराध दर्ज कर जांच में जुटी थी।

एएसपी डा. लाल उमेद सिंह ने सीआईटी को भी मामले की जांच में लगाया था। टीम पाली कटघोरा क्षेत्र में मुखबिर लगाकर पतासाजी में लगी थी। इस दौरान कसनिया (कटघोरा) निवासी सोमदास मानिकपुरी द्वारा कुछ नए मोबाइल को बेचने के लिए ग्राहक खोजने की जानकारी मिली। संदेह के आधार पर सोमदास को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर वह गोलमोल बात करता रहा। लेकिन कड़ाई करने पर टूट गया। उसने पाेड़ी के मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह सड़क निर्माण के कार्य में मजदूरी करने पोड़ी जाता था। इस दौरान उसने मोबाइल दुकान को देखकर वहां चोरी करने की योजना बनाई। एक रात मौका देखकर उसने वहां चोरी कर ली थी। जिसे वह धीरे-धीरे खपाने में लगा था। उसकी निशानदेही पर उसके पास से मोबाइल, एसेसिरीज समेत हजारों का माल बरामद कर लिया गया। अारोपी को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह शहर के रामपुर चौकी अंतर्गत एमपी नगर निवासी अनुराग वर्मा के मकान से 7 हजार कीमत की स्मार्ट मोबाइल चोरी हो गई थी। रामपुर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। सीआईटी जब इस मामले में जांच कर रही थी तो जैलगांव निवासी शातिर चोर मनोज सिंह ठाकुर के बारे में जानकारी मिली। वह घटना के समय निहारिका क्षेत्र में देखा गया था।

इस सूचना के आधार पर खोजबीन करते हुए मनोज को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अनुराग वर्मा के यहां से मोबाइल चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके अलावा उसने 2-3 माह के दौरान शहर में अलग-अलग स्थान से डेढ़ दर्जन से ज्यादा मोबाइल चोरी करना भी बताया। उसकी निशानदेही पर 45 हजार के मोबाइल बरामद किए गए।

पकड़े गए दो आरोपी