पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांग पूरी होने पर श्रमिक नेताओं ने जताई खुशी

मांग पूरी होने पर श्रमिक नेताओं ने जताई खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांकीमोंगरा| एसईसीएलकी खदानों में लोडर का काम करने वालों को अब टाइम रेटेड कर्मचारियों की तरह वेतन िदया जाएगा। उनके वेतन से कटौती नहीं होगी। प्रबंधन के इस ऐलान के बाद लोडरों में काफी उत्साह है। िजसे लेकर बांकीमोंगरा के एचएमएस से जुड़े नेताओं ने फटाके फोड़कर जश्न मनाया।

कोयला खदानों में मैन्युवल लोिडंग की व्यवस्था समाप्त होने के बाद से लोडर का काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन से कटौती हो रही थी। एचएमएस नेता सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 2500 से 3000 तक की कटौती हो रही थी। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था। जिसे लेकर लोडरों में काफी आक्रोश व्याप्त था। इसे लेकर जीएम ऑफिस कोरबा एरिया के सामने प्रदर्शन भी किया गया था।

सोमवार को दिल्ली में प्रबंधन के साथ श्रमिक नेताओं के साथ हुई चर्चा मे इस बात को लेकर सहमति बनी है िक लोडरों को टाइम रेटेड कर्मचारी बनाया जाएगा। इससे लोडरों पूरा वेतन मिलेगा। इसी तरह अन्य मुददों को भी लेकर सहमति बनी है िजसे लेकर कर्मचारियों में उत्साह है। इसे लेकर एचएमएस के नेताओं ने बांकी मोंगरा में फटाके फोड़कर अपनी खुशी जाहिर किया। इस दौरान एचएमएस नेताओं के अलावा भागवत मिश्रा, राजकुमार साहू, भुवनेश्वर चंद्रा, फूलवारा कश्यप, सूनादास, दादू राम अन्य मौजूद रहे।