विश्वकर्मा जयंती पर अनेक कार्यक्रम आज
कोरबा | सर्वराजीपेटी ठेकेदार समिति के तत्वावधान में 17 सितंबर को कुआंभट्ठा, सिद्धी विनायक मंदिर के समीप भगवान विश्वकर्मा पूजन होगा। पूजन में मुख्य अतिथि विधायक जयसिंह अग्रवाल, महापौर जोगेश लांबा विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ.बंशीलाल महतो होंगे। सुबह 10 बजे पूजन मूर्ति स्थापना, संध्या आरती, भोग वितरण, के बाद हवन विसर्जन 18 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा।
श्रम स्वाभिमान संघ ने विजय चौक परसाभाठा बालकोनगर में सुबह 10 बजे विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया है। मुख्य अतिथि कलेक्टर रीना बाबा साहेब कंगाले होंगी।
आयोजन समिति समस्त कारखाना वर्कर ने पूजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील श्रद्धालुओं से की है। 18 सितंबर को विसर्जन रात 8 बजे कवि सम्मेलन आयोजित है। छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक, यांत्रिकी कर्मचारी संघ जिला पंचायत कोरबा के सामने 17 सितंबर को सुबह 11 बजे मोटर गैरेज में भगवान विश्वकर्मा का पूजन समारोह आयोजित किया है।