बंदियों को अब नहीं मिलेगा पेईंग वार्ड
कोरबा | जिलाजेल में निरूद्ध बंदियों को अब जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पेईंग वार्ड नहीं मिलेगा। उन्हें जनरल वार्ड मंे ही आम मरीजों के बीच इलाज कराना होगा। अस्पताल के सिविल सर्जन डा. पीएस सिसोदिया ने इसके लिए स्टाफ को निर्देश देेते हुए सूचना चस्पा की है। दरअसल किसी मामले में जेल में पहुंचते ही अधिकांश रसूखदार बंदियों की तबियत खराब हो जाती है। उन्हें जेल डाक्टर द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। यहां पहुंचने के बाद जनरल वार्ड के बजाए पहुंच का इस्तेमाल कर वे पेईंग वार्ड में पहुंच जाते हैं। जहां सभी ऐशोआराम उन्हें उपलब्ध होने लगती है। इससे व्यवस्था बिगड़ती है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा बंदियों को इलाज के लिए जनरल वार्ड में ही भर्ती करने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया गया है।