- Hindi News
- पटाखा व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने अमृतलाल
पटाखा व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने अमृतलाल
कोरबा | फुटकरपटाखा व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवारी स्थित जैन मंदिर में सोमवार को हुआ। चुनाव अधिकारी महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अमृतलाल गुप्ता मोहसीन मेमन मैदान में थे। कुल 101 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। जिसमें 2 मत निरस्त हुए। अमृतलाल गुप्ता को 58 मोहसीन मेमन को 41 मत मिला। 17 मतों से अमृतलाल गुप्ता अध्यक्ष पद पर विजयी हुए।